Betrayal: Chandauli Police Solve Mughalsarai Robbery Case; Seed Merchant's Driver Turns Out to Be the Mastermind

विश्वासघात : चंदौली पुलिस ने किया मुगलसराय लूट कांड का खुलासा, बीज व्यापारी का चालक ही निकला मास्टरमाइंड

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली/मुगलसराय : जनपद की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 1 अप्रैल को कुरहना अंडरपास के समीप हुई सनसनीखेज लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड चालक और उसके सगे भाई सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) आकाश पटेल ने रविवार को इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए बताया कि अपनों की गद्दारी के कारण ही इस लूट को अंजाम दिया गया था।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

पेशाब करने के बहाने रोकी गाड़ी, फिर दी वारदात को अंजाम :
एसपी आकाश पटेल के अनुसार, लूट की इस पूरी कहानी की पटकथा बीज व्यापारी रवींद्र कुमार के मैजिक चालक रोहित पटेल ने लिखी थी। 1 अप्रैल को जब रोहित अपने मालिक के साथ वापस लौट रहा था, तो उसे पता था कि गाड़ी में बिक्री के लगभग 45 हजार रुपये रखे हैं।

रोहित ने इसकी सूचना अपने सगे भाई बिपिन पटेल को दी। योजना के मुताबिक, जैसे ही गाड़ी कुरहना अंडरपास के पास पहुंची, रोहित ने सर्विस लेन पर पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोक दी। तभी मोटरसाइकिल से बिपिन पटेल, आकाश पटेल और विशाल पटेल वहां पहुंचे और तलवार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

सगे भाई निकले लुटेरे, 4 गिरफ्तार :
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर ‘इंडियन इंस्टीट्यूट’ के पास से चारों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल रोहित और बिपिन आपस में सगे भाई हैं। पुलिस ने इनके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • नगद: 23 हजार रुपये (लूट की राशि का हिस्सा)।
  • हथियार: घटना में प्रयुक्त एक तलवार।
  • अन्य: एक लॉकेट और दो मोबाइल फोन।

पुलिस टीम की तत्परता :
घटना के खुलासे के बाद एसपी आकाश पटेल ने पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच कड़ा संदेश गया है कि किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *