Chandauli : 54 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, खोज रही थी 4 जिलों की पुलिस

उत्तर प्रदेश
  • स्कॉर्पियो बरामद पुलिस ने भेजा जेल

The News times | चंदौली : नौगढ़ थाना क्षेत्र के बसौली मोड़ से पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से स्कॉर्पियो वाहन में छुपा कर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 54.580 किलो अवैध गांज बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ चार जनपदों में मुकदमा पंजीकृत है।

IMG-20250224-WA0008
IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

नौगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कार्पियो सवार दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से गाड़ी तलाशी के दौरान 54.580 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांजे की खेप बिहार से अलीगढ़ ले जाई जा रही थी। तीन बोरियों में कुल 54 किलो 580 ग्राम गाजा मौजूद था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयप्रकाश (27) निवासी ग्राम अमरपुरधाना जनपद अलीगढ़ तथा हरेंद्र कुमार (26) निवासी नाला कुंठा जनपद हाथरस के रूप में हुई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बिहार प्रांत से सस्ते दामों में गांजा खरीद कर अलीगढ़ मथुरा व राजस्थान में बेचने के लिए ले जा रहे थे। तभी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का इसके पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अमित सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, मोहम्मद गुफरान, सतीश यादव शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार रात्रि चेकिंग के दौरान जब गाड़ी को टॉर्च की मदद से इशारा कर रोकने का प्रयास किया गया। उस समय आरोपी कुछ कदम पहले ही गाड़ी रोक कर यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उन्हें धार दबोचा। आरोपितों के खिलाफ चार जनपदों में मिलाकर कुल आधा दर्जन मामलों में वांछित चल रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *