Priyanka Gandhi : करोड़ो की संपत्ति की मालकिन हैं प्रियंका, जाने कितने मुकदमे हैं प्रियंका पर

राजनीति राष्ट्रीय

Priyanka Gandhi Nomination : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार (23 अक्टूबर) को केरल के वायनाड (Wayanad) से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनके परिवार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाबत उन्होंने अपनी संपत्ति भी घोषित की। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास कुल कितनी चल-अचल संपत्ति और उनपर कितने मुकदमे चल रहे हैं।

IMG-20250224-WA0008
IMG-20251026-WA0003
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा उपचुनाव के लिए वायनाड से अपने पहले चुनावी मुकाबले के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सुबह करीब 11:45 बजे वायनाड के कलपेट्टा में विशाल रोड शो में भी शामिल हुईं। प्रियंका के रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर सियासी गलियारों का तापमान बढ़ गया है।

प्रियंका के पास कुल कितनी है संपत्ति?

प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने एफिडेविट में 4 करोड़ 24 लाख की चल संपत्ति घोषित की है। उनके पास 52 हजार रुपए कैश, 2 करोड़ 24 लाख के मिचुअल फंड, बैंक खातों में करीब 3 लाख 60 हजार रुपये, पीपीएफ खाते में 17 लाख 38 हजार रुपये, एक हॉन्डा सीआरवी कार जिसकी कीमत 8 लाख रुपये है। जिसे पति रॉबर्ट वाड्रा ने गिफ्ट किया है। इसके अलावा 1.15 करोड़ रुपये का सोना और 29 लाख की चांदी भी उनके पास है।

साथ ही प्रियंका गांधी के पास 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपये की खेती वाली जमीन है, जो दिल्‍ली के पास गांव सुल्‍तानपुर महरोली में है और इसमें उनके भाई राहुल गांधी का भी हिस्‍सा है। प्रियंका गांधी के पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5 करोड़ 63 लाख 99 हजार रुपये का एक मकान भी है।

किस खाते में कितने रुपये जमा?

प्रियंका गांधी ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक, एचडीएफसी बैंक, दिल्‍ली ब्रांच में 2 लाख 80 हजार 953 रुपये, यूको बैंक, दिल्‍ली ब्रांच में 80 हजार 399 रुपये और केनरा बैंक शाम केरला ब्रांच में 5 हजार 929 रुपये जमा हैं. उनकी अचल संपत्ति 7 करोड़ 74 लाख 12 हजार 598 रुपये की है।

इसके अलावा, प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया कि उनके ऊपर तीन मुकदमे चल रहे हैं। इसमें धारा 420, 469, 188, 269, 270, 9 और 51 के तहत मामले दर्ज हैं. दो मामले उत्तर प्रदेश के हैं और एक मध्य प्रदेश का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *