Poster War : अखिलेश यादव का नया पोस्टर “2024 का जननायक और 2027 का महानायक” बना चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश राजनीति

UP Politics : उपचुनाव के पहले पोस्टर वार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ में एक बार फिर समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर चर्चाओं का बाजार गर्म कर रहा है। इस पोस्ट में सपा मुखिया अखिलेश यादव को 2024 का जननायक और 2027 का महानायक बताया गया है। इसके पहले दो और पोस्टर चर्चा में आए थें, जिसमें एक पोस्ट में अखिलेश यादव के फोटो के साथ जुड़ेंगे तो जीतेंगे लिखा गया था वहीं दूसरे में अखिलेश यादव को सत्ताइस का सत्ताधीस बताया गया था।

IMG-20250224-WA0008
IMG-20251026-WA0003
previous arrow
next arrow
Shadow

अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ 2024 का जननायक और 2027 का महानायक लिखा गया पोस्टर समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर लगाया गया है। इस पोस्ट को झांसी के समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने लगवाया है।

इससे पहले अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ एक और पोस्टर लगाया गया था जो काफी चर्चा में था। पोस्ट को संत कबीर नगर के सपा नेता जयराम पांडे ने लगाया था। इस पोस्ट में लिखा था “24 में वर्षा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है कौन होगा सत्ताईस का सत्ताधीश” । इस पोस्ट में भी सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं बटोरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *