| The News Times | चंदौली : एसडीएम की माँ अपने एसडीएम बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने शनिवार की शाम अलीनगर थाने पहुंची। इस दौरान उनके साथ दर्जनों अधिवक्ता भी मौजूद थें। जिन्होंने काफी देर तक थाने में हो-हल्ला मचाया। पुलिस की काफी मान-मनौवल के बाद अधिवक्ता शांत हुए। इस दौरान पुलिस की बेबसी साफ झलक रही थी।
जानकारी के अनुसार बेटे और बहू दोनों चंदौली में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। एसडीएम बहू के पिता की ओर से एसडीएम बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर पलटवार करते हुए एसडीएम की मां कई वकीलों को अपने साथ लेकर अलीनगर थाने पहुंची। इस दौरान थाना परिसर में गहमागहमी रही। दो अधिकारियों के बीच विवाद होने के कारण पुलिस भी पेशोपेश में है।
महिला एसडीएम के पिता ने अपने एसडीएम दामाद के खिलाफ प्रतापगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपने दामाद एसडीएम, उनकी मां, बहनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा भी चल रहा है। एसडीएम बहू के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद एसडीएम की मां ने भी पलटवार किया है।
एसडीएम की मां कई वकीलों को अपने साथ लेकर शनिवार की शाम अलीनगर थाने पहुंची। उन्होंने एसडीएम बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसडीएम दंपती के बीच विवाद गहराता जा रहा है। आला अधिकारियों से जुड़ा मामला होने के नाते पुलिस भी पेशोपेश में नजर आ रही है। पुलिस के लिए भी सीधे तौर पर कार्रवाई करना आसान नहीं होगा। वहीं एसडीएम की माँ ने और उनके साथ मौजूद अधिवक्ताओं ने पुलिस को रविवार तक का समय दिया है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि कल तक अगर एफआईआर नहीं हुई तो वो अगली बार पांच सौ से अधिक अधुवक्ताओ के साथ थाने में पहुचेंगें।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




