Chandauli : भाजपा नेता विनय कुमार सिंह FCI का सदस्य बनाए जाने पर हर्ष, किसानों का हित रहेगी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली : भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सदस्य विनय कुमार सिंह का चंदौली जिला मुख्यालय पर भव्य स्वागत किया। फूल मालाओं से लादकर जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर विनय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

IMG-20250222-WA0003
Sanmati devi punyatithi 18 march
previous arrow
next arrow
Shadow

उन्होंने कहा कि चंदौली को ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है, लेकिन आज भी यहां के किसान बिचौलियों के चंगुल में फंसे हुए हैं। सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद धान और गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यह साफ दर्शाता है कि बिचौलिये सिस्टम पर हावी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि बिचौलियों की इस श्रृंखला को तोड़ा जाए और किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य सीधे मिले।

विनय कुमार सिंह ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर हो रही अनियमितताओं पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई दुकानों पर पात्र लाभार्थियों को पूरा राशन नहीं दिया जा रहा और कटौती कर राशन बांटा जा रहा है। उन्होंने इसे “बड़ी लूट” करार देते हुए कहा कि इसे रोकना उनकी प्राथमिकता होगी।

इसके साथ ही उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए इस कदम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे आतंकियों के संरक्षक देश को अब करारा जवाब दिया गया है और पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित कई स्थानीय नेता जैसे पार्षद राम सिंह, हिम्मत बहादुर सिंह, अक्षय सिंह, राजेश सिंह, प्रमोद सिंह, महेंद्र पासवान, धर्मेंद्र यादव, गुड्डू पटेल, डिम्पू सिंह, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *