Chandauli : हौसला बुलंद चोरों की पुलिस पेट्रोलिंग को सलामी, बंद पड़े घर को खंगाला

उत्तर प्रदेश

चंदौली : हौसला बुलंद चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमघोपुर गांव में बंद पड़े घर को निशाना बनाया है। उन्होंने इत्मीनान से घर को खंगाल। इस दौरान चोरों ने घर मे रखे चार लाख रुपए और जेवरात पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। वहीं सूचना के बाद सोमवार को घर पहुंचे भवन स्वामी ने बिखरा हुआ सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना ने बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

IMG-20250222-WA0003
Sanmati devi punyatithi 18 march
previous arrow
next arrow
Shadow

दरअसल अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर के रहने वाले रामचंद्र चौहान जपला में रेलवे में नौकरी करते है। वही उन्हें बेटा बहु भी बाहर रहते है। ऐसे में अमोघापुर स्थित मकान बंद रहता है। रविवार की देर शाम रामचंद्र के घर का दरवाजा खुला हुआ था। पास की रहने वाली एक महिला ने गेट खुला देखा तो उन्हें लगा कि रामचंद्र के परिवार वाले घर पर आ गए है। इसके चलते वे उनसे मिलने चली गई। घर के अंदर जाकर टूटी हुई आलमारी और बिखरा हुआ समान देख उनके होश उड़ गए। बाद में उन्होंने इसकी रामचंद्र चौहान को फोन से दी। सूचना मिलते ही रामचद्र सोमवार के सुबह परिवार से साथ घर पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के कमरों में रखी आलमारी टूटी हुई है और उसमे रखे जेवरात और अन्य समान गायब है। उन्होंने बताया कि घर में रखे लगभग चार लाख रुपए के जेवरात गायब है। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। टीम को जांच में लगाया गया है।

बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी है। चोरी की घटना पुलिस के दावों की पोल खोल रही है। इसके अलावा पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *