Chandauli: Accountant accused of taking bribe of Rs 10,000, arrested by Anti-Corruption

Chandauli : लेखपाल पर लगा दस हजार की रिश्वत लेने का आरोप, एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चन्दौली : उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के बावजूद जमीनी स्तर पर रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला जनपद चन्दौली के बलुआ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन थाना, वाराणसी मंडल में शिकायत दर्ज कराई है।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

क्या है पूरा मामला ?
बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम विसापुर निवासी विनय प्रकाश का आरोप है कि उनके एक लंबित प्रकरण में आख्या (रिपोर्ट) लगाने के एवज में क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार यादव द्वारा अवैध धनराशि की मांग की गई थी। पीड़ित का कहना है कि लेखपाल ने सीधे तौर पर पैसे न लेकर अपने एक सहयोगी और रिश्तेदार सुखवीर यादव के माध्यम से 10 हजार की रिश्वत ली।

“पैसे नहीं दिए तो काम नहीं होगा” :
पीड़ित विनय प्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें काफी समय से अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा था। लेखपाल की ओर से स्पष्ट संकेत दिए गए थे कि बिना ‘सुविधा शुल्क’ (रिश्वत) दिए उनका कार्य आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होकर पीड़ित ने अंततः कानून का दरवाजा खटखटाया और वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption) में मामले की लिखित शिकायत दी।

मुगलसराय कोतवाली में दर्ज हो रहा है मामला :
प्रकरण के संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुगलसराय कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *