Varanasi : पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की घटना के देता था अंजाम

उत्तर प्रदेश क्राइम

वाराणसी : मुखबिर की सूचना पर शातिर बदमाश को पकड़ने गई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें शातिर बदमाश विनोद भारती घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर की बताई गई।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

बताया गया कि वाराणसी के चितईपुर पुलिस को मुखबिर ने विनोद भारती को तारापुर में देखे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए चितईपुर व लंका पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शातिर बदमाश को घेराबंदी के पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन इसबीच पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश घायल हो गई। घायल बदमाश के नाम विनोद भारती, आदर्श नगर, मडुआडीह निवासी बताया गया। बदमाश को पुलिस ने घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार विनोद भारती बेहद शातिर बदमाश है। जिसपर करीब दो दर्जन से अधिक मामले अबतक दर्ज किए जा चुके हैं। हाल ही में चितईपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुरी कॉलोनी में हुई चैन स्नैचिंग में विनोद के संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। विनोद की तलाश चितईपुर पुलिस के अलावा रोहनियां पुलिस भी सरगर्मी के साथ कर रही थी।

बताया गया कि वही विनोद है जो पहले भी एक बार पुलिस एनकाउंटर में घायल हो चुका है। पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले वर्ष 2021 में भेलूपुर पुलिस और सिगरा पुलिस द्वारा कमच्छा के पास मुठभेड़ में विनोद पुलिस की गोली से घायल हुए था। उस दौरान रविन्द्रपुरी कॉलोनी में हुई चैन स्नैचिंग में विनोद वांछित चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *