| The News Times | चंदौली : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक सब इंस्पेक्टर का शव क्षत-विक्षत हालात में रेलवे ट्रैक पर मिलने से महकमें में हड़कंप मच गया। रफीगंज RPF पोस्ट पर विशाल कुमार तिवारी (28) सब इंस्पेक्टर तैनात थें। घटना सोमवार की रात डीडीयू यार्ड में पोल संख्या 673/8 के पास हुई। वहीं प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ट्रेन के गेट से पैर फिसलकर गिरना बताया जा रहा है।
छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहे थे विशाल :
मिली जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार तिवारी को हाल ही में रफीगंज में रेलवे आवास आवंटित हुआ था। इसी सिलसिले में वे एक दिन की छुट्टी लेकर अपने घर सामान लेने आए थे। सोमवार की रात वे गाड़ी संख्या 12322 (डाउन बॉम्बे मेल) से वापस रफीगंज अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी सफर के दौरान डीडीयू यार्ड के पास वे हादसे का शिकार हो गए और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई।
पिता की जगह मिली थी नौकरी, पीछे छोड़ गए दो मासूम :
विशाल मूल रूप से मऊ जनपद के निवासी थे। उन्हें अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर RPF में नौकरी मिली थी। मात्र 28 वर्ष की उम्र में हुए इस हादसे ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। विशाल के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।
पुलिस की कार्रवाई :
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अलीनगर और आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त होने के बाद विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




