Kaushambi : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दहला कौशाम्बी, चार की मौत

उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी : संदिग्ध परिस्थितियों में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल गया। धमाके की जोरदार आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोग अंदर फॅसे हुए थे। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। साथ ही घायलों को लियेजिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में अबतक दस लोग गंभीर रूप से घायल होने और चार लोगों की मौत की सूचना है।

IMG-20250222-WA0003
Sanmati devi punyatithi 18 march
previous arrow
next arrow
Shadow

ये है पूरा मामला :

बताया गया कि कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में रविवार को खल्लाबाद मोहल्ले में शराफत अली की एक पटाखा फैक्ट्री है। जहाँ कई मजदूर अपने जीवन यापन करने के लिए काम करते हैं। रविवार को भी प्रतिदिन की भांति जब मजदूर काम कर रहे थ। तभी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखे बारूद से तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम स गए। इस बाबत फैक्ट्री में काम करने वाले लगभग दो दर्जन लोग चीखने चिल्लाने लगे। वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुँची गई। जिसने स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद दस लोगों को बाहर निकाला। वही कई और लोग अंदर फॅसे होने की आशंका जताई जा रही है। जब खबर लिखी गई तबतक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक इस अग्नि काण्ड ने फैक्ट्री में काम करने वाले चार व्यक्तियों की मौत हो गई है। वही पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँचे है। घटना इतनी भयानक थी कि अंदर काम करने वाले मजदूरों के हाथ के चिथड़े घटना स्थल के कुछ दूरों पर मिले है। वह इस घटना से अब तक हुए चार मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भरवारी कस्बे में एक पटाखा फैक्टरी पर आग लग गई है। जिसके कारण चार लोगों की मौत हो चुकी है। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंदर और कई लोगों की फंसे होने की सूचना है। जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *