Good Work: Deadly Contraband Worth ₹50 Lakhs Found in Vegetable Bag

Good Work : झोले में मिला मौत का सामान, कीमत 50 लाख रुपए

उत्तर प्रदेश

| The News Times | चंदौली/मुगलसराय : जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुगलसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पड़ाव चौराहे के पास से बाराबंकी के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 400 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

झोले में छिपा रखा था ‘नशा’ :
तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्करी का एक नायाब तरीका निकाला था। पकड़े गए तस्कर बाराबंकी से हेरोइन की खेप लेकर वाराणसी के रास्ते आ रहे थे। उन्होंने हेरोइन के पैकेट को सब्जी के एक साधारण झोले में सब्जियों (Vegetable) के नीचे दबाकर छिपाया था, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, मुखबिर की सटीक सूचना पर थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने पड़ाव चौराहे पर घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

वाराणसी और चंदौली में होनी थी डिलीवरी :
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों, गंगाराम वर्मा और नीरज वर्मा (दोनों निवासी बाराबंकी), ने बताया कि वे किसी अनजान व्यक्ति के इशारे पर यह खेप लेकर आए थे। इसे पड़ाव चौराहे पर किसी दूसरे व्यक्ति को सुपुर्द करना था। पुलिस अब उस नेटवर्क को खंगाल रही है जिसे यह माल डिलीवर किया जाना था।

शातिर अपराधी है गंगाराम वर्मा :
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त गंगाराम वर्मा एक शातिर अपराधी है। उस पर पहले से ही गाजीपुर जिले में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम की बड़ी उपलब्धि :
पुलिस अधीक्षक (SP) आकाश पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल और कुछ नगदी भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *