Dev Deepawali 2024 : काशी में देव दीपावली, उमड़ेंगे लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्तर प्रदेश

Dev Deepawali 2024 : देवताओं की दीपावली मनाने के लिए शिव की नगरी काशी सजकर तैयार है। गंगा घाट दीपों की रोशनी से जगमग होगी। देव दीपावली पर गंगा-वरुणा, गंगा-असि और गंगा-गाेमती के संगम पर भी दीपदान होगा, जहां पूरी दुनिया एक बार दीपावली मनाती है, तो वहीं काशी में दीपावली दो बार बनाई जाती है एक बार जब पूरी दुनिया दीपावली मानती है और दूसरी बार देव दीपावली के रूप में काशी में दीपावली मनाई जाती है, ऐसी मान्यता है कि देव दीपावली के दिन देवी देवता इसके साक्षी बनते हैं।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रद्धालु व पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ ग्रीन क्रैकर्स लेजर शो का भी आनंद ले सकेंगे। काशी की जनता के साथ ही देश-विदेश से आए मेहमान दीप जलाकर देवताओं के साथ देव दीपावली मनाएंगे। जनसहभागिता से काशी के घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इसमें तीन लाख से अधिक दीप गाय के गोबर से बने हुए हैं।

घाटों पर दीपों की माला पहने हुए मां गंगा का शृंगार और आरती होगी। इस अलौकिक, अप्रतिम और दिव्य दृश्य को देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक काशी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा पितरकुंडा पर पितरों के नाम, रामकुंड पर रामेश्वर महादेव व भगवान राम, कंदवा में कर्दमेश्वर महादेव, ईश्वरगंगी पर देवताओं के नाम से दीप जलाए जाएंगे।

देव दीपावली के साक्षी बनेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित वाराणसी में कई VVIP का आज होगा आगमन देव दीपावली पर 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजड़े, बोट और क्रूज पहले से बुक हो गए हैं। चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो होगा। धार्मिक इतिहास दिखाया जाएगा। पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ ग्रीन क्रैकर्स लेजर शो का भी आनंद ले सकेंगे।

बिना अनुमति के नहीं उड़ा पाएंगे ड्रोन :

इसके अलावा बिना अनुमति के ड्रोन, पतंग, गुब्बारा, रिमोट संचालित माइक्रो लाइट्स, एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडर को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। देव दीपावली के अवसर पर लाखों की संख्या में पर्यटक श्रद्धालु और वीआईंपीओं का आवागमन होगा। इस दौरान सभी के सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की प्रशासन पर बड़ी जिम्मेदारी है।

CCTV कैमरे से रहेगी नजर :

15 नवंबर को दोपहर बाद से ही लोगों का घाटों पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रशासन के अलावा  घाटों पर अलग-अलग संस्थाओं ने भी अपने सीसीटीवी कैमरे की संख्या को बढ़ा दिया है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा भी हर एक संदिग्ध व्यक्ति वस्तु पर नजर रखी जाएगी। वाराणसी के घाट की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को तीन से चार किलोमीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *