| The News Times | चंदौली : पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के समय पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा “ऑपरेशन समय पालन” और “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” अभियान चलाया गया, जिसके तहत बिना उचित कारण चेन पुलिंग और महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर कार्रवाई की गई।
- चेन पुलिंग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक विशेष अभियान “समय पालन” के तहत पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों में 612 यात्रियों को अवैध चेन पुलिंग के आरोप में हिरासत में लिया। इन सभी के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।
मंडलवार आंकड़े:
- दानापुर मंडल: 327 लोग
- समस्तीपुर मंडल: 136 लोग
- सोनपुर मंडल: 64 लोग
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल: 40 लोग
- धनबाद मंडल: 45 लोग
रेल प्रशासन का कहना है कि इस तरह की अवैध चेन पुलिंग से ट्रेनों का संचालन बाधित होता है और यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- 👮♀️ महिला कोच में यात्रा कर रहे पुरुषों पर भी शिकंजा
इसी अवधि में “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 1176 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया। इन यात्रियों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत कार्रवाई की गई।
मंडलवार आंकड़े:
- दानापुर मंडल: 420 लोग
- धनबाद मंडल: 342 लोग
- सोनपुर मंडल: 275 लोग
- समस्तीपुर मंडल: 78 लोग
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल: 61 लोग
रेलवे प्रशासन की इस कार्यवाही में स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और महिला कोच में पुरुषों की उपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह वेबसाइट (The News Times) “Umesh Kumar” द्वारा स्थापित की गई है, एक प्रमुख समाचार रिपोर्टर, अपने दृढ़ संवादों और राजनीतिक विवेचनाओं के लिए पहचाना जाता हूँ। वर्ष 2011 से पत्रकारिता करियर में हमने अनेक महत्वपूर्ण समाचार संस्थानों (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं वेब मीडिया) में कवरेज किया है, जो समाज के अहम मुद्दों पर रोशनी डालती हैं। देश, विदेश, अपराध और राजनीति की खबरों में रुचि रखता हूँ। डिजिटल पत्रकारिता की सर विधा को सीखने की लगन है। आगे भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूँ, इसके लिए आपके स्नेह के लिए आभारी हूँ।”




