Chandauli : पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण – अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश राजनीति

चंदौली : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विद्युत विभाग के विजिलेंस कर्मचारियों की पिटाई का मामला ऊपचुनाव में भाजपा की मुसीबतें बढ़ा सकता है। वायरल वीडियो को विपक्ष नेताओं ने हाथों हाथ लिया है। सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करके भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया है। लिखा है ” पुलिस के प्रति ज़ीरो टालरेंस’ का कारनामा : पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण”।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

दरअसल शुक्रवार को विद्युत विभाग के विजिलेंस टीम के सिपाही और संविदा पर कार्य चालक को रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा। उसके बाद उन्हें जबरन गाड़ी में बैठकर पीटते हुए थाने ले आए। इस दौरान मौके पर सकलडीहा विधानसभा के उम्मीदवार रहे सूर्यमणि तिवारी और भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं मौजूदगी में दबंगई का पूरा खेल खेला गया। भाजपा नेताओं और पुलिस व विजिलेंस टीम के बीच चली घंटे बातचीत के बाद भी पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर बोलने से बच रही थी। बाद में भाजपा के करीब 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। हालांकि इस पूरे मामले पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि रिश्वत लेने के आरोप में जनता इनलोगों को पीट रही थी। हमने उन्हें बचाकर अपनी गाड़ी से थाने लाया है।

वहीं रविवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर उन्हें ही घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा है ” भाजपा सरकार का ‘पुलिस के प्रति ज़ीरो टालरेंस’ का कारनामा : पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण। अब क्या पुलिसवालों को एफ़आइआर लिखवाने भाजपा के मुख्यालय जाना पड़ेगा “।

” बस यही दिन देखना बाक़ी था “।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *