Big blow to JDU before elections: Former MP Santosh Kushwaha will join RJD

चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा RJD में होंगे शामिल

बिहार
  • मंत्री लेसी सिंह को देंगे चुनौती!

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय के बाद अब पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी JDU छोड़ने की तैयारी में हैं।

IMG-20250224-WA0008
IMG-20250224-WA0008
previous arrow
next arrow
Shadow

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुशवाहा आज (शुक्रवार, 10 अक्टूबर) JDU की सदस्यता से इस्तीफा देकर तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि कुशवाहा ने RJD से चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट भी तय कर ली है। वह नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, जो कि JDU के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

RJD इस चुनाव में “कुशवाहा कार्ड” पर ज़ोर दे रही है। सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अजय कुशवाहा भी दोपहर तक RJD में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि अजय कुशवाहा को वैशाली विधानसभा सीट से टिकट दिया जा सकता है।

JDU के दो प्रमुख कुशवाहा नेताओं का चुनाव से ठीक पहले पाला बदलना यह दिखाता है कि RJD, नीतीश कुमार के कोर वोटबैंक ‘लव-कुश’ (कुर्मी-कुशवाहा) में सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। इन दलबदल की खबरों ने बिहार की चुनावी राजनीति में गर्माहट ला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *