उफ ये ठंड! रेलवे की अनदेखी से रेलयात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर

उत्तर प्रदेश

चंदौली : पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण पूर्वांचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्र से होकर बह रही पछुआ हवाएं वातावरण में ठंड घोल रही है। ऐसे में रेलवे की यात्री सुविधाओं को लेकर लापरवाही साफ देखी जा सकती है। रेलवे प्रशासन द्वारा कड़ाके की ठंड के बीच अब तक रेल यात्रियों के लिए ठंड से बचने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही है। हालांकि की मंडल के अधिकारी ठंड से बचने के पर्याप्त इंतेजाम की बात कर रहे हैं।

IMG-20250222-WA0003
IMG-20250224-WA0008
IMG-20250308-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने पूर्वांचल में ठंडक बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड का आलम यह है की रात को तापमान लुढकर 5 से 10 डिग्री तक पहुँच जा रहा है। ऐसे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही देखी जा सकती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में रेल यात्री आते-जाते रहते हैं। जिसमें कई यात्री ऐसे होते हैं जो अपनी ट्रेन के इंतजार में पूरी रात स्टेशन परिसर में ही बैठे रहते हैं। दिसंबर माह के दो सप्ताह बीत चुके हैं। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन द्वारा अब तक यात्रियों के लिए ठंड से बचने के लिए कोई इंतेजाम नहीं किया गया। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री जो देर रात या पूरी रात स्टेशन पर रुकते हैं। वो लोग कंपकपाती हुई ठंड के बीच अपने परिवार के साथ स्टेशन परिसर में ठिठुरन को मजबूर है।

ऐसा नहीं की रेलवे के पास इस जानलेवा ठंड में यात्रियों के ठहराव के लिए पर्याप्त जगह नहीं। डाला छठ पर्व के अवसर पर डीडीयू रेल प्रशासन ने रिजर्वेशन काउंटर से सटे एक हाल में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की थी। लेकिन फिलहार उसके मुख्य द्वार पर गंदगी का बसेरा है। ऐसे में यह साफ है की रेल प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक रेल यात्रियों को ठंड से बचने के लिए रेलवे द्वारा कोई मजबूर इंतेजाम नहीं किया गया है।

हालांकि मंडल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए ठंड से बचने के पर्याप्त इंतेजाम हैं। आवश्यता पड़ने पर उसे बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *