Varanasi : गेस्ट हाउस मैनेजर समेत दो हुए गिरफ्तार, करते थें ये गंदा काम

वाराणसी : सिगरा थाना क्षेत्र में कैंट स्टेशन के पास परेडकोठी स्थित होटल में ठहरीं पश्चिम बंगाल की स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं और छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में संस्था ने सिगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। होटल के सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर की जांच में आरोप सही पाया गया। पुलिस इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
दरअसल गरीब मेधावी छात्रों के लिए काम करनेवाली एनजीओ के पुरूष व महिला सदस्यों के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं होटल में ठहरे हुए थे। एनजीओ छात्रों को बनारस भ्रमण पर ले आई है। बताया जाता है कि शनिवार को कुछ महिलाएं व छात्राएं होटल के ग्राउंड डॉक्यूमेंट्री में कपड़े बदल रही थी। तभी उनकी नजर होटल के सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उन्हें संदेह हो गया।
उन्होंने एनजीओ संचालक से शिकायत की। एनजीओ संचालक ने होटल संचालक से पूछा कि कैमरे चालू हैं या नही। इस पर होटल संचालक ने कहाकि कैमरे बंद हैं। लेकिन संदेह हो चुका था। इसके बाद एनजीओ संचालक ने सिगरा पुलिस को सूचित किया और जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस पहुंची और डीबीआर कब्जे में लेकर गई। जब पुलिस ने डीबीआर चेक किया तो उसने महिलाओं व छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो मौजूद था। इसके बाद एनजीओ संचालक ने थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंचे एसीपी चेतगंज विकास श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।