Up Election 2022 : सपा को लग सकता है बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू थाम सकती हैं बीजेपी का दामन

यूपीडेस्क : भाजपा में टूट के बाद अब सपा को आज बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आपको बता दें कि 2017 का चुनाव अपर्णा (Aparna Yadav) ने लखनऊ कैंट से लड़ा था। तब वह भाजपा की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) से हार गईं थीं। अपर्णा लगातार पीएम मोदी (Pm Modi) और सीएम योगी (Cm Yogi) की तारीफ करती रहीं हैं।
आपको बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पत्नी हैं। अपर्णा यादव(Aparna Yadav) ने 2017 का चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था, लेकिन वो हार गईं थीं।
अब ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा भी अपर्णा यादव(Aparna Yadav) को लखनऊ के कैंट विधानसभा से अपना उम्मीदवार बना सकती हैं। अभी तक भारतीय जनता पार्टी और अपर्णा यादव (Aparna Yadav) की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #bjp | #AparnaYadav | #mulayamSinghYadav