Up Assembly Election : कुंडा में चलता है राजा भैया नाम का सियासी सिक्का, सातवीं बार सीट पर बना रहा दबदबा

यूपीडेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव (up assembly election 2022) में कुंडा विधानसभा सीट से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष व बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ( Raghuraj Pratap singh as Raja Bhaiya ) ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गुलशन यादव (Gulshan Yadav ) को शिकस्त देकर सातवीं बार यूपी के कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज की है। राजा भैया की लगातार 7वीं बार चुनावी जीतने से उनके समर्थकों में बेहद उत्साह है। बता दें कि राजा भैया 1993 में पहली बार जीतकर विधायक बने थें।
वर्ष 2022 के चुनाव ( up assembly election result 2022 ) में राजा भैया को 76620 वोट मिले तो वहीं गुलशन यादव (Gulshan Yadav) को 49867 वोट हासिल हुए। यानी राजा भैया ने 26753 मतों से जीत हासिल की। बता दें कि राजा भैया को अपनी जीत का भरोसा था। उन्होंने चुनाव से पहले दावा करते हुए कहा कि हमारी बहुत अच्छी जीत होने वाली है, कुंडा में हम अपने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। राजा भैया इससे पहले कुंडा विधानसभा सीट से लगातार छह बार निर्दलीय विधायक रहे। वह सातवीं बार फिर से इस सीट से ताल ठोक रहे थे। राजा भैया का इस क्षेत्र में खासा प्रभाव माना जाता है। 2017 में मोदी लहर के बीच भी उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोट से अपनी जीत दर्ज की थी।
ऐसा है सियासी सफर :
1997-1999- मंत्री, कार्यक्रम कार्यान्वयन.
1999-2000- मंत्री, खेल और युवा कल्याण.
2004-2007- मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति.
2012-2017- मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति.
इनकी सरकारों में रहे मंत्री :
कल्याण सिंह.
राम प्रकाश गुप्ता.
राजनाथ सिंह.
मुलायम सिंह यादव.
अखिलेश यादव.
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #amit_shah | #AkhileshYdav | #cmyogiaaditynath | #सामाजवादी_पार्टी | #priyanka_gandhi | #congress | #rahul_gandhi | #gulshan_yadav | #raja_bhaiya | #Kunda | #BJPWinningUP