Up Assembly Election : सपा-बसपा के नेता देश छोड़कर भागने की तैयारी में : सीएम योगी

चंदौली। सातवें चरण के मतदान से पहले चंदौली के धानापुर में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली बार आया था तो मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर बाबा कीनाराम को समर्पित किया था। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा अब तक छह चरणों के मतदान संपन्न हो गए हैं जिसके परिणाम में भाजपा पौने तीन सौ सीट से अधिक पा रही है। सपा बसपा के बहुत से नेताओं की स्थिति यह है कि वह देश छोड़कर विदेश भागने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास के मामले में किसी से भेदभाव नहीं किया गया। लेकिन यही सपा और बसपा सरकार में धर्म के आधार पर बिजली आती थी। हमारी सरकार में कोरोना के मुफ्त वैक्सीन के साथ-साथ इलाज भी मुफ्त किया गया। इसके अलावा उन्होंने महामारी के दौर में हमारी सरकार में मुफ्त राशन मिल रहा है यही सपा और बसपा की सरकार होती तो कुछ भी नहीं मिलता। सपा की सरकार में तो वैक्सिन बाज़र में बिकती। उन्होंने कहा कि धार्मिक और यूपी की पहचान वाले स्थलों का सुंदरीकरण कराया गया।
इसके साथ ही सीएम योगी ने बिना नाम लिए ही मुख्तार अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में विकास और बुलडोजर एक साथ चलेगी। जो माफिया पिछली सरकार में खुली हुई जीप में असलहा लहराते हुए चलते थे। उनके सामने पिछली सरकार कीड़े की तरह रेंग रही थी। जिन्होंने मऊ में कत्लेआम किया था। वहीं माफिया भाजपा की सरकार में कीड़े की तरह रेंग रहे हैं।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #amit_shah | #AkhileshYdav | #cmyogiaaditynath | #सामाजवादी_पार्टी | #priyanka_gandhi | #congress | #rahul_gandhi