Up Assembly Election : चंदौली में सातवें चरण का मतदान प्रारंभ, 925 मतदान केंद्रों पर बनाए गए हैं 1694 बूथ

चंदौली। यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान सुरु हो चुका है। सुबह लगभग सात बजे से ही मतदान अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में लगे हुए हैं। चंदौली जिले में कुल चार विधानसभा है। जिंसमे सबसे हॉट सीट सैयदराजा विधानसभा बताया जा रहा है। क्यों कि सैयदराजा विधानसभा से पूर्वांचल के बाहुबली बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह बीजेपी के उम्मीदवार हैं। जिनकी सीधी लड़ाई सपा उम्मीदवार मनोज सिंह डब्लू से बताई जा रही है। वर्ष 2017 के चुनाव में भी दोनों लोग आमने सामने थें। जिसमें मनोज सिंह डब्लू को चुनाव हराकर सुशील सिंह ने लगातर तीसरी बार विधायक बनकर हैट्रिक लगाई थी।
बता दें चंदौली में कुल जनपद में कुल 925 मतदान केंद्र पर कुल 1694 बूथ बनाए गए हैं। जनपद को 21 जोन व 127 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद में मतदान प्रक्रिया समय से प्रारंभ हो चुकी है। इस बाबत कुढ़े खुर्द में बूथ संख्या 150 पर EVM खराब होने के कारण लगभग आधे घंटे मतदान बाधित रहा। बाद में वहां नया EVM लगाकर मतदान सुरु कराया गया। वहीं सपा प्रवक्ता मनोज काका ने ट्वीट कर सैयदराजा विधानसभा में बूथ संख्या 127 का भी EVM खबर होने की सूचना देते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की है।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #amit_shah | #AkhileshYdav | #cmyogiaaditynath | #सामाजवादी_पार्टी | #priyanka_gandhi | #congress | #rahul_gandhi