Up Assembly Election : किसान, व्यापारी, महिलाये परेशान हैं, सरकार कर रही जाती व धर्मवाद की राजनीति : प्रियंका

चंदौली। विधानसभा चुनाव के बिच चंदौली मे प्रियंका गाँधी ने एक जनसभा की, जहाँ जनता को सम्बोधित करते हुए प्रियंका ने महगाई और बेरोजगारी के सवाल पर योगी सरकार को घेरा| इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान, व्यापारी और महिलाये परेशान हैं। मौजूदा सरकार जातीवाद व धर्मवाद की राजनीति करता है । एक छुट्टा जानवर जब खेत चरता है तो क्या वह पूछता है कि हिंदू का खेत है या मुसलमान का खेत है। इस दौरान प्रियंका ने भाजपा बसपा और समाजवादी पार्टी को घेरते हुए आरोप लगाया कि आखिर क्यों ये लोग धर्म और जाति की बात करते हैं।
प्रियंका आगे अपने सम्बोधन में कहती हैं ये नेता धर्म और जाति की बात को बार-बार क्यों उठा रहे हैं। कभी आपने सोचा है कि धर्म और जाति को बार-बार उभारने से किसका फायदा होता है। जो पार्टिया कहती हैं कि यह आपके धर्म की रक्षा करेंगे तो क्या उन्होंने आपका पेट भरा है।बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन यह लोग सिर्फ धर्म जात की बात कर रहे हैं। छुट्टा जानवरों पर योगी सरकार को घेरा और कहा कि उन्होंने आप का समाधान नहीं ढूंढा। मरी हुई गायों को कुत्ते नोच रहे हैं क्या यही इनका धर्म है। उन्होंने कहा की जनता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

वहीँ प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों और नेताओं ने ही देश को आजादी दिलवाई। यहां पर सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन है लेकिन आज उत्तर प्रदेश ही खाई में है।यहां के व्यापारी और महिलाएं असुरक्षित हैं। इन पार्टियों को यह एहसास हो गया है, कि जनता गरीब के गरीब रह जाए हम उद्योगपति मित्रों को अमीर बनाते रहेंगे। राजीव जी प्रधानमंत्री होते हुए भी अमेठी की जनता से मिलने जाते थे। यह कानून बना रहे हैं कि यहां का किसान अपना खून पसीना बहा कर अनाज पैदा करेगा और ये सरकार में बैठे लोग अपने उद्योगपति मित्रों की जेब भरेंगे।
प्रियंका ने लखीमपुर कांड की चर्चा करते हुए प्रियंका ने कहा कि जिस मंत्री के बेटे ने 6 किसानों को रौड दिया उसको अपने मंच पर बैठा रहे हैं।इनकी सारी नीतियां सिर्फ अमीरों के लिए है, और इनकी बुलडोजर नीति सिर्फ गरीबों के लिए है।यह आपकी तरक्की नहीं करना चाहते। इस सरकार ने 12 लाख रोजगार खाली रखा हुआ है, लेकिन इनकी नियत रोजगार देने की नहीं है। मोदी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में हमने सबको लखपति बना दिया। जो आदमी गांव नहीं जाता है वह क्या किसी को लखपति बनाएगा।
वहीं मुफ्त राशन में नमक देने पर प्रियंका ने निशाना साधते हुए कहां मोदी मंच से कहते हैं कि आपने हमारा नमक खाया है। इन्होंने आपको राशन का बोरा पकड़ा दिया। आपके साथ धर्म के नाम पर विश्वासघात हो रहा है। छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की बहुत बड़ी समस्या थी, लेकिन वहां कांग्रेस की सरकार है। वहां पर उन्होंने गौशाला नहीं बनाई जहां गाय मर रही हैं। बल्कि उन्होंने जनता से कहा कि सरकार आप से 2 किलो गोबर खरीदेगी, और उसे अच्छा खाद बनाकर आपको दे दी। वहां पर समस्या ही खत्म हो गई। प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की और कहा कि वहां अच्छी सरकार चल रही है। छत्तीसगढ़ के आधार पर उत्तर प्रदेश में छुट्टा जानवरों की समस्या से निजात दिलाएंगे।
प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बानी तो किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा
- गेहूं और धान 2500 में खरीदेंगे- बिजली का बिल आधा किया जाएगा
- महिलाओं को सशक्त करने के लिए 800000 सरकारी नौकरी दी जाएगी
- पुलिस में 25% भर्ती की महिलाओं की की जाएगी
- गरीब महिलाओं को 3000 देंगे
- किसानों को जो नुकसान होगा उसका 3000 प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा
- 1200000 के पद खाली है उसको भरेंगे
- अगर आप छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो सरकार आपको 500000 अनुदान देगी
- भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे
- हम चाहते हैं कि आप का क्षेत्र आगे बढ़े और गरीबी खत्म हो
- प्रियंका ने जनता से अपील किया कि पहले इनको खदेड़ो
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #amit_shah | #AkhileshYdav | #cmyogiaaditynath | #सामाजवादी_पार्टी | #priyanka_gandhi | #congress | #rahul_gandhi