Up Assembly Election : कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की सूची, चौंकाने वाले नाम भी शामिल

यूपीडेस्क : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Up Assembly Election) के लिए कांग्रेस (Congress) ने 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 50 महिलाओं को टिकट भी दिया गया है। सूची में चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़ता की माँ आशा सिंह का है। इसके अलावा लखीमपुर में चीरहरण मामले की पीड़िता रितु सिंह को मोहम्मदी सीट से टिकट दिया है। शाहजहापुर से आशा वर्कर पूनम पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बतादें की पूनम पांडेय मानदेय को लेकर आंदोलन कर चुकी हैं। नोएडा से पंखुड़ी पाठक (Pankhudi Pathak) को टिकट दिया गया है। वहीं सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद का नाम शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने किया है।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची का मैं एक नया संदेश है जिसमें 40% महिलाओं को रखा गया है। इसके साथ ही 40% युवाओं को भी रखा गया है। हमें उम्मीद है कि इनके जरिए हम एक नए तरीके की राजनीति करेंगे। हमने जिन महिलाओं को टिकट दिए हैं। उनमें कुछ अभिनेत्री और कुछ पत्रकार के नाम शामिल हैं। इसके अलावा समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं शामिल है। जिन्होंने काफी संघर्ष किया है, और उन पर अत्याचार भी हुआ है।
दिखें सूची :




#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #congress | #priyankagandhi