Up Assembly Election : बीजेपी प्रत्याशी के काफिले पर हमला, सपा ने कहा चुनावी स्टंट कर रही भाजपा

चंदौली। यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार शनिवार को शाम को थाम गया। इसके पूर्व सभी राजनीतिक दलों ने अपना शक्ति प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी क्रम में अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव में शनिवार की शाम केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय (Dr.Mahendra Nath Pandey) के साथ जनसंपर्क के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल (BJP Candidate Ramesh Jaiswal) के काफिले पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। आरोप है कि गाड़ी पर पत्थर फेंका और हमले के लिए राड भी तान लिया। सुरक्षाकर्मियों के दौड़ाने पर हमलावर भाग खड़े हुए. रमेश जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर मामले की जानकारी दी। सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए घटना की निंदा की। कहा कि एसपी से बात करने के साथ भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की जाएगी।
ये है पूरा मामला :
बताया गया कि शनिवार की देर शाम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के साथ जफरपुर गांव में जनसंपर्क के लिए राममूरत यादव के यहां जा रहे थे ।जिनके आवास से कुछ दूर पहले ही गांव के मुख्य मार्ग पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने काफिले में सबसे आगे चल रहे रमेश जायसवाल के वाहन पर राड से हमला कर दिया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे ही रमेश जायसवाल अपने वाहन से बाहर निकले उनके ऊपर भी रॉड से हमला किया गया। हालांकि वे वाहन में वापस चले गए। जिससे वे बाल बाल बच गए. उनके साथ चल रहे अंग रक्षकों ने हमलावरों को दौड़ाया।
घटना के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप :
वहीं ग्रामीण भी हमलावरों की ओर दौड़ पड़े। लेकिन वे मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल सीओ सदर अनिल राय व अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह मय फोर्स पहुंचे और जांच में जुट गए।
निर्वाचन से करेंगे शिकायत : डॉ महेंद्र नाथ
इस बाबत महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडों ने बड़ा ही नग्न प्रदर्शन किया है। मैं इस मामले की कड़ी निंदा करता हूं। एसपी से फोन पर वार्ता हुई है। साथ ही निर्वाचन आयोग से भी शिकायत करेंगे। ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूँ।
सपा जिलाध्यक्ष ने बताया चुनावी स्टंट :
वहीं इस सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बताया कि भाजपा अपनी हार के आभास से बौखलाई हुई है। इसलिए हतासा में इस तरह का हथकंडा अपना रही है और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है। समाजवादी पार्टी का यह चरित्र नहीं है। यह सिर्फ चुनावी स्टंट है और कुछ नहीं। चुनाव प्रचार के अंतिम अपना अंतिम दांव चलकर जनता की सहानुभूति लेने के प्रयास में है।
अभी तक नहीं मिली लिखित शिकायत :
घटना के संबंध में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली. मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक इस बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #amit_shah | #AkhileshYdav | #cmyogiaaditynath | #सामाजवादी_पार्टी | #priyanka_gandhi | #congress | #rahul_gandhi