Up Assembly Election : साईकिल की सवारी छोड़ अपर्णा अब कमल के साथ

यूपीडेस्क।  उत्तर प्रदेश  में होने वाले चुनाव (up election) से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बड़ा झटका देते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बुधवार को बीजेपी (BJP) में शामिल हो गईं। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Mairya) और यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह (swatantra Dev Singh ने अपर्णा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

कैंट सीट से लड़ सकती हैं चुनाव :

मंगलवार देर शाम ही अपर्णा यादव लखनऊ से दिल्ली आ गई थीं। समझा जाता है कि बीजेपी अपर्णा को लखनऊ कैंट सीट से पार्टी का उम्मीदवार बना सकती है। वह इस सीट पर सपा उम्मीदवार के रूप में पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार के रूप में रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था। 

राजनीति के लिहाज से अहम : 

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव ( Up Assembly Election 2022) से पहले राज्य के दोनों प्रतद्विंद्वी दलों सपा और भाजपा के बीच नेताओं के दलबदल के इस दौर में अपर्णा के भाजपा में शामिल होने को चुनावी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हाल ही में भाजपा की योगी सरकार के तमाम मंत्रियों और विधायकों के सपा में शामिल होने से हुए सियासी नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा ने सपा प्रमुख के घर में सेंधमारी करने की कोशिश के तहत अपर्णा को पार्टी में शामिल करने की पहल की है। अपर्णा, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र प्रतीक की पत्नी हैं। 


#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #bjp | #AparnaYadav | #mulayamSinghYadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *