Up Assembly Election : कांग्रेस को एक और झटका , लड़की हूं लड़ सकती हूँ पोस्टर गर्ल भाजपा में शामिल

यूपीडेस्क । उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जोड़-तोड़ की राजनीति के बीच गुरुवार कक एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की “लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ” अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या के काँग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गई। प्रियंका मौर्या ने ये कदम कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर अनियमितता का आरोप लगाने के बाद उठाया है। बता दें कि सरोजनी नगर विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज प्रियंका भाजपा में शामिल हुईं। उन्होंने का कहा कि मैं फिर एक बाद कहती हूँ कि “लड़की हूँ, लड़ने का हुनर जानती हूँ”।
बुधवार को लखनऊ भाजपा कार्यालय पर प्रियंका मौर्या मौजूद थे क्षेत्र में मैंने बहुत काम किया है बावजूद इसके पूर्व नियोजित तरीके से टिकट वितरण किया गया। मुझे टिकट नहीं दिया गया। लड़की हूं लड़ सकती हूं एक नारा है लेकिन कांग्रेस ने तो मुझे लड़ने का मौका ही नहीं दिया।
इस दौरान प्रियंका ने कांग्रेस में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में धांधली चल रही है। जिसके विरोध में किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। 15 जनवरी को कांग्रेस ने 50 में द्वारा सूची जारी की गई थी। जिसमें 50 महिलाओं का नाम शामिल है। इस दौरान प्रियंका ने पार्टी के पदाधिकारी पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। कहां की जातिवाद के कारण ही नरेश सैनी को भी कांग्रेस पार्टी छोड़नी पड़ी थी।
गुरुवार को भाजपा में शामिल होने के बाद प्रियंका मौर्या ने बताया कि मैं समाज सेवा के लिए कांग्रेस से जुड़ी थी। मुझे कहा गया था कि मेहनत करें फल जरुर मिलेगा। एक स्लोगन भी मिला लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ। मैं आज करती हूं कि लड़की हूं लड़ने का हुनर रखती हूं। मेहनत भी किया, परिणाम भी अच्छे आए, पर मुझे लड़ने का मौका नहीं मिला।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #bjp | #priyankamaurya | #priyankagandhivadra | #congress