Up Assembly Election : सपा सरकार में आतंकियों से गलबहियां कर रहे थें अखिलेश : जेपी नड्डा

चंदौली। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के तहर सोमवर को चंदौली एक जनसभा को संबोधित करने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J P Nadda) पहुँचे थें। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) सीएम रहते आतंकवादियों के मशीहा बने थे। सपा सरकार ने वाराणसी (Varanasi) के संकटमोचन मंदिर व गोरखपुर के गोलघर कांड की घटना में शामिल आंतकियों के केस वापस लिए थे। जो भी गुंडे सिर उठाएंगे, उन्हें कानून के हवाए किया जाएगा। ये तमाम बातें जेपी नड्डा ने चंदौली के चकिया विधानसभा के कांटा गांव स्थित जनता इंटर कालेज के ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में पांच साल तक माफियाओं व गुंडों का राज था। पहले गुंडे हथियार लेकर आते थे और आमजनता को डराते थे। भाजपा के माफियाओं की नकेल कसने का काम किया। जो भी गुंडा सिर उठाएगा , उसे सलाखों के पीछे भेजवा दिया जाएगा। प्रदेश में अब कानून का राज है। कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में कई विकास कार्य किए। पहले सड़कों पर इतने गड्ढे थे कि पता ही नहीं चलता था कि सड़क पर गड्ढे हैं कि गड्ढे में सड़क है। आज यूपी में तमाम एक्सप्रेस – वे लिंक – वे व हाईवे बन गए हैं। यह सिर्फ सड़क नहीं , बिकास की गंगा बह रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जो भी मकान बन रहे हैं , उसके मालिक नहीं , बल्कि उसकी मालकिन हो रही है। यह महिला सशक्तीकरण का उदाहरण है। सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। ऐसे में महिलाएं बिना किसी संकोच के चुनाव में कमल का बटन दबाएं। कहा कि योगी जी ने तय किया है कि प्रदेश में पांच एंटी ट्रेनिंग कमांडो सेंटर बनाए जाएंगे। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी सशक्त होगी।
हमने जो कहा , करके दिखाया , अब जो कहेंगे , वही करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे , उन्हें पूरा किया। इस चुनाव में भी जनता से जो वादा करेंगे , उसे जरूर पूरा करेंगे। भाजपा सुशासन व विकास में विश्वास करती है। यहां परिवारवार , माफियाओं व आतंकवादियों के लिए कोई जगह नहीं है।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #amit_shah | #AkhileshYdav | #cmyogiaaditynath | #सामाजवादी_पार्टी | #jpnadda