Up : एक पसली के इंसान ने दरोगा जी की बुलेट को बनाया राकेट, दरोगा जी भी रह गए दंग

यूपीडेस्क। वैसे तो बुलेट शान की सवारी मानी जाती है। शायद इसी लिए इनका स्लोगन है “जब बुलेट चले तो दुनिया रास्ता दे”। बुलेट को उसकी अलग रौबदार आवाज़ के लिए लोग आज भी पसन्द करते हैं। पहले गांवों में बुलेट की आवाज सुनते ही लोगों को लगता था दरोगा जी आए हैं। वो बातों लोगों की जहम में आज भी है। दरोगा जी असली दरोगा तब लगते हैं जब वो बुलेट पर चलते हैं। क्यों कि बुलेट की आवज और रफ्तार दोनों ही शानदार है। लेकिन जब डेढ़ पसली का एक इंसान बुलेट को राकेट बना दिया और दरोगा जी देखते रह गए।
ऐसा ही एक वीडियो अपने फेसबुक पेज (Facebook page) पर यूपी के सीनियर आपीएस नवनीत सिकेरा (IPS Navneet sikera) ने शेयर किया है। शायद आप सभी अभी तक समझ नहीं पाए होंगे कि क्या है पूरा मामला ? तो आइए आपको बताते हैं।
यूपी के सीनियर आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा (IPS Navneet sikera) वैसे तो अपनी फेसबुक पेज पर मजेदार किस्से और प्रेरणादायक वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने जो एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। जो वीडियो महज कुछ घंटे में ही एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो एक बाइक चोर का है।
इसमें एक चोर पुलिसकर्मियों (Police) को बुलेट चुराने की अपनी ट्रिक का प्रदर्शन कर रहा है। वीडियो यूपी के किसी थाने का बताया जा रहा है। वीडियो में चोर के इस हैरतअंगेज कारमाने को देख पुलिस वाले भी दंग हैं। दुबले-पतले चोर ने किसी भी बुलेट को 40 सेकेंड में चोरी करने का गुर बताया है। नवनीत सिकेरा (IPS Navneet sikera) ने दुबले पलते चोर को डेढ़ पसली के नाम से संबोधित किया है। वीडियो में दिख रहा है कि चोर पुलिसकर्मियो (Police) बता रहे है कि कैसे वह बुलेट का कुुुछ सेकेंड में ही लॉक तोड़कर है और कैसे स्टार्ट करके मिनटों में बुलेट लेकर फरार हो जाता है।
वीडियो (Viral Video) में वह इसका डेमों पुलिस (Police) वालों को दे रहा है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे चोरी का डेमे एक दूसरा बाइक पर देने के लिए कहते हैं। जिसके बाद चोर बुलेट पर बैठता है और एक झटके में लॉक को तोड़ देता है। उसे इस तरह बुलेट का लॉक तोड़कर स्टार्ट करते देख हर कोई दंग रह जाता है।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #amit_shah | #AkhileshYdav | #cmyogiaaditynath | #सामाजवादी_पार्टी | #priyanka_gandhi | #jcb | #varanasi | #keshav_prashad_maurya | #बुल्डोजर | #Kunda | #BJPWinningUP