UP Election 2022 : कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाडे का फूंका पुतला,ये बता रहे हैं वजह

चंदौली। दूसरे दल से आए छब्बू पटेल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का रास नहीं आ रहा है। जिसके बाद उन्होंने अपना विरोध दर्ज करते हुए 380 विधानसभा मुग़लसराय कार्यालय पर राष्ट्रिय सचिव बाजीराव खाडे,जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष के विरोध में धरना देकर उनके खिलाफ नारेबाजी की और उनका पतला फूंका।
ये है पूरा मामला :
दरअसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चंदौली जनपद के 380 मुगलसराय विधानसभा में कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए बसपा से कांग्रेस में आए छब्बू पटेल को टिकट देने से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। जिसके बाद मुगलसराय विधानसभा में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपना रोष जताया तथा जिला और शहर अध्यक्षों से संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने बात कर इस्तीफा देने की पेशकश की इसी क्रम में मुगलसराय शहर में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता के आवास पर कार्यालय के सामने कांग्रेश जनों ने राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाडे जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष का पुतला फूंका। नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर ही बैठ कर धरना प्रदर्शन किया और मांग किया कि बार-बार चंदौली जनपद और मुगलसराय विधानसभा में बाहर के आए प्रत्याशियों को उतारा जाता है।जो चुनाव लड़ने के बाद वह कभी भी संगठन या पार्टी का सहयोग नहीं करते है।

इसलिए पार्टी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें, और जो लोग संगठन से जुड़े हैं। उनमें से किसी भी व्यक्ति का चयन कर मुग़लसराय का प्रत्याशी घोषित करें। विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उसके लिए तैयार है। ऐसा ना होने पर हम सब कांग्रेस जन सामूहिक रूप से अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दें। इसकी सारी जिम्मेदारी जिला व शहर अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की होगी। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजय मिश्रा शहर उपाध्यक्ष, उदय चौहान शहर सचिव, नवीन पांडे जिला सचिव, नारायणमूर्ति ओझा जिला उपाध्यक्ष प्रशासन, दयाराम पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ाप्रकोष्ठ, डॉक्टर जी के पांडेय, अंजू पांडेय, अंतिस पटेल, हनुमान चौहान, शंकर चौहान, गुफरान शहर अध्यक्ष यूथ, सदानंद तिवारी, डॉक्टर आलम शाह, महेश तिवारी, अजय तिवारी, कन्हैया केसरी, भगवानदास यादव सहित तमाम कांग्रेसी जन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #congress | #priyanakaGandhi | #rahulgandhi | #upcongress