Sonbhadra : मुख्तार के करीबी की 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क, बहुचर्चित एम्बुलेंस प्रकरण में है मुख्य आरोपी

सोनभद्र : बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबियों की मुश्किलें योगी सरकार ने बढ़ती ही जा रही है। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) गिरोह के सक्रिय सदस्य अफरोज (Afaroj Khan)के भाई उमेर खां (Umer Khan) की पत्नी यास्मीन बानो (Yasin Bano) की 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। यास्मीन बानो के नाम से ओबरा में लगभग दो करोड़ का मकान वह पटवध में 40 करोड़ की संपत्ति की कुर्क की गई। यह कार्यवाही बाराबंकी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बाराबंकी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में बाराबंकी पुलिस ने मंगलवार को मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) गैंग के सक्रिय सदस्य अफरोज खां (Afaroj Khan) के परिवार से जुड़ी ओबरा तहसील में 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। कुर्की गई संपत्ति में ओबरा बाजार में स्थित दो करोड़ का मकान इसके अलावा पटवध गांव में लगभग 40 करोड़ रुपए कीमत की दुकानें व जमीन शामिल है। कुर्क की गई पूरी संपत्ति अफरोज के भाई उमेर खां की पत्नी के नाम पर है। सोनभद्र जनपद में मुख्तार (Mukhtar Ansari) गिरोह से जुड़े सदस्य पर यह पहली कार्यवाही है। पुलिस द्वारा इस बड़ी कार्रवाई के बाद माफिया से संबंध रखने वाले अन्य लोगों में भी खलबली मची हुई है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के साथ ही गाजीपुर निवासी अफरोज खां (Afaroj Khan) उर्फ़ चुन्नू भी बाराबंकी के बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण के मुख्य आरोपी है। अफरोज (Afaroj Khan) पर अपराधिक षड्यंत्र कर दस्तावेजों के आधार पर एंबुलेंस खरीदने व गिरोह बनाने पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। तीन सितंबर को जिलाधिकारी न्यायालय ने अफरोज व उसके भाई उमेर (Umer Khan) की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। जिसके तहत बाराबंकी पुलिस ओबरा तहसील प्रशासन से मिलकर यह कार्यवाही सुरु की है। 

इस सम्बंध एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि अफरोज (Afaroj Khan) के भाई उमेर खां (Umer Khan) की पत्नी यास्मीन बानो (Yasmin Bano) के नाम पर दर्ज 3 मंजिला मकान की कीमत करीब दो करोड़ 10 लाख रुपए व ज़मीन लगभग 23 लाख की है। इसके अलावा इसी तहसील के पटवध में 1.60 करोड़ मूल्य का कटरा (दुकानें) और करीब 39 करोड़ रुपए की जमीन कुर्क की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *