गरीबों कि निःस्वार्थ मदद करनी चाहिए : मनोज सिंह डब्लू

- सदस्यता अभियान में 80 लोगो ने ली पार्टी की सदस्यता
चंदौली : जिले के सैयदराजा विधानसभा के ओड़ौला गांव में गुरुवार को सपा ने कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. इसके साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य भी किया गया. इस दौरान सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि समाज के सभी वर्ग निस्वार्थ भाव से सेवा करना चाहिए और हमेशा गरीबों की मदद करनी चाहिए.
बताया गया कि गुरुवार को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू द्वारा एक सभा का आयोजन कर गरीबों में कंबल वितरण किया गया इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और उन्हें सपा की सदस्यता दिलाई. इस दौरान सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने 80 ब्राह्मणों को सपा की सदस्यता दिलाई. सभी सदस्यता ग्रहण करने वालों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर सदस्यता ग्रहण किया. कम्बल वितरण समारोह में लोगो ने खुलकर अपना अपना विचार रखे वही सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने सपा कार्यकर्ताओं को कहा कि, गांवो में गरीब बेसहारा बृद्ध मजदू की आवाज बने रहने का लोगो से अपील किया. कहा कि ठंड में गरीबों असहायों की मदद निःस्वाथ भाव से करना चाहिए. मैंने हर गांवो में तिथिया निर्धारित कर जाड़े में बृद्ध विधवा और बुजुर्गों में कम्बल हर वर्ष बाटता रहता हूं. आगे भी गरीबो की मदद करता रहूंगा इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रामजन्म यादव, वरिष्ठ नेता दया यादव प्रधान जी , बाबूलाल तिवारी, हरिशंकर तिवारी, सियाराम तिवारी, रामअवध पाण्डेय,मुन्ना तिवारी, लालबिहारी तिवारी,जानकी उपाध्याय,सन्ध्या पाण्डेय सुरेश यादव सहित अन्य रहे।