Nikay Chunav 2023 : अध्यक्ष व सदस्य का अधिकतम खर्च निर्वाचन आयोग ने किया निर्धारित, जाने कौन खर्च करेगा कितना ?

चंदौली : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जा चुका है। इसी के साथ सभी उम्मीदवार क्षेत्र में मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा सभी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में व्यय होने वाली अधिकतम राशि निर्धारित कर दी है। इसके साथ ही चंदौली जिला प्रशासन ने मंगलवार को नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र के संबंधित तहसील में आवश्यक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है जिसमें सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन भदौरा से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

दरअसल उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा सभी उम्मीदवारों के लिए चुनाव में व्यय करने की अधिकतम राशि निर्धारित कर दी है। चंदौली जिले में एक नगर पालिका तीन नगर पंचायत में मतदान होना है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए अधिकतम व्यय की सीमा नव लाख रुपए (9 लाख रुपए ) निर्धारित की गई है। वही नगर पालिका सदस्य पद के उम्मीदवार के लिए अधिकतम दो लाख रुपए खर्च करना है। इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को 2.50 लाख रुपए अधिकतम व्यय करना है। वहीं नगर पंचायत सदस्य की अधिकतम व्यय सीमा 50 हजार रुपए निर्धारित की गई है।

मंगलवार को निर्वाचन व्यय देवरा संबंधित जानकारी देने के लिए समस्त उम्मीदवारों को उनके संबंधित तहसील मुख्यालय पर सुबह 11:00 बजे एक प्रशिक्षण बैठक आहूत की गई है। बैठक में उम्मीदवारों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन के लिए तय किए गए रेट लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही निर्वाचन व्यय व्यौरा रजिस्टर तयार करने से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *