Nikay Chunav 2023 : चुनाव प्रचार थमा, सपा ने निकाली रैली

चंदौली : नगर निकाय चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम थम गया। इसके पूर्व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अनीता सोनकर के लिए सपा ने एक सभा का आयोजन किया। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

नगर निकाय चुनाव का अंतिम दौर चल रहा है। गुरुवार को प्रथम चरण का मतदान होना है। ऐसे में मंगलवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजूम नगर के एक लान में नुक्कड़ सभा की गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड पडा। सपा कार्यकर्ताओं को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव व सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव के अलावा तमाम वरिष्ठ नेताओं ने अपने प्रत्याशी अनीता सोनकर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए हुंकार भरी। तत्पश्चात गाजे बाजे के साथ रैली निकालकर गल्ला मंडी,कसाव महाल, काली महाल, धर्मशाला, जीटी रोड सहित तमाम जगहों पर भ्रमण कर लोगों से सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान कहा कि भाजपा शासनकाल में नगरी क्षेत्रों की दयनीय हालत हो चुकी है ।सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हालात यहां तक है कि नगरपालिका के कर्मचारियों का महीनों से वेतन तक नहीं मिल पाया है। पेयजल की समस्या बनी हुई है।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान,अमरनाथ जयसवाल मोनू,महेंद्र पाल, इंद्रजीत शर्मा, परवेज अहमद जोखू,नफीस अहमद गुड्डू,गार्गी पटेल,सोनी सिंह,राजकुमार जायसवाल, कृष्णा गुप्ता, राजकुमार कनौजिया, अनिल चौहान, अमित यादव, आरती यादव, संतोष यादव, चंद्रशेखर यादव,नारायण सोनकर ,महेंद्र सोनकर,संजय नट, बीरू रावत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *