Kaushambi : डिम्पल यादव और जया बच्चन ने सिराथू में भरी हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (up assembly election 2022) के पांचवे चरण का मतदान में कौशाम्बी में 27 फरवरी को होना है। ऐसे में सपा ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सपा ने डिंपल यादव (Dimpal Yadav) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) को सिराथू से सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल के समर्थन में मैदान में उतारा है। सिराथू में डिम्पल यादव व जया बच्चन ने जनसभा को भी संबोधित किया।
केशव प्रसाद की वसूली की लिस्ट बहुत लंबी : पल्लवी
इस दौरान सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्या का वसूली का पुराना इतिहास है, लिस्ट बहुत लम्बी है। सिराथु की जनता को सब याद है। प्रमुखी के चुनाव मे क्या हुआ। कल क्या हुआ, उदहीन में जिस तरह से कार्यकर्ताओ से मारपीट कर रहे है। सभी हिसाब 10 मार्च के बाद होगा। सिराथू में एक चर्चा और है कोई योगेश मौर्य है। 10 मार्च के बाद देखने की धमकी दे रहे है।
एक साथ तीन बहुएँ :
वहीं अभिनेत्री जया बच्चन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की छोटी बहू डिम्पल यादव जी है, मैं बडी बहु हूँ। जब इलाहाबाद से अमित जी चुनाव लड़ रहे थे, तब मैंने अपनी लाज के लिये वोट माँगा और आज दोबारा आई हूं, बडी बहु की लाज रखिये पल्लवी को वोट दीजिये। उन्होंने कहा कि यहाँ के जो मुख्यमंत्री हैं वो क्या जाने परिवार क्या होता है? जिनका परिवार नहीं। इस दौरान उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलायों के लिए हम लड़े है। आज चुनाव है तब महिलायों की सुरक्षा की बात करते है। इनको मुम्बई की भाषा मे फेकू चन्द कहते है। अखिलेश जी ने जो काम किया है। उसी का यह लोग फीता काट रहे रहे है। जो युपी में लाया विकास की बौछार है, जो यूपी की गद्दी में नही फिर भी लोगो के दिल में बसा लाल है, जो गद्दी जाने के बाद भी यूपी के दिल में रहा वो लाल है अखिलेश। जिसने किसानों को दिलाया सबका हक, एक बार जो कमल न कर पाया वो करेगा यूपी का लाल अखिलेश, गंगा किनारे का छोरा गंगा किनारे का ही रहेगा।
तीन बहुएँ सिराथू में हैं आई :
वहीं जनसभा को सम्बोधित करते हुए डिम्पल यादव ने कहा कि इस बार सिराथू में तीन बहुएं एक साथ आई हैं। पल्लवी सिराथू की बहू हैं जया जी इलाहाबाद की और मैं यूपी की बहू हूँ। इस दौरान डिम्पल पर निशाना साधते हुए कहा कि सिराथू की बहू आपके सम्मान के लिए जमीन पर बैठ जाएगी लेकिन स्टूल पर नहीं बैठेंगी। आप लोग इनको वोट दीजिये वो खुद हट जाएंगे, डिम्पल ने कहा कि ऐसी सरकार देखी है जिन्होंने अपने ही मुकदमो को हटाया है, यहां के मंत्री के ऊपर कितने मुकदमे थे, इन्होंने सब अपने से ही मुकदमे हटाये है। डिम्पल यादव ने कहा कि क्या हाथरस की घटना को जनता भूल जाएगी, बेटी के साथ हुआ,उन्नाव की बेटी के साथ जो घटना हूई, पीड़ित के पिता को जेलमे पीटा गया,इतना पीटा की उसकी मौत हो गई,पल्लवी जी को इतने वोट से जिताये की मंत्री जी खुद हट जाए।डिम्पल यादव ने कहा कि कौशाम्बी के सिराथू में मेरा पहला चुनाव प्रचार है,डबल इंजन की सरकार को हटाना है, जब इंजन खराब होता है तो कैसे होता है वैसे ही होता है जैसे आपके यंहा के मुख्यमंत्री के कुर्ते का रंग है।डिम्पल यादव ने कहा कि सपा की सरकार आने के बाद बेटियो की शिक्षा केजी सेलेकर पीजी तक फ्री करेंगे,सरकार बनेगी तो सभी को लैपटॉप मिलेगा ,जो किसान सहीद हुए है उनको 25 लाख दिए जाएंगे,जिन किसानों को मुख्यमंत्री के सांडो ने मारा है उनको 5 लाख दिए जाएंगे।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #dimoal_yadav | #AkhileshYdav | #cmyogiaaditynath | #सामाजवादी_पार्टी