Kaushambi : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लाभार्थियों को बांटे ई रिक्शा

कौशांबी : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने एक दिवसीय भ्रमण के लिए बुधवार को कौशाम्बी पहुंचे। जहाँ पार्टी के नेताओ ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम मां शीतला अतिथि गृह में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी।
कौशांबी पहुँचे डिप्टी सीएम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने लाभार्थियों की ई रिक्शा वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद कर उनसे स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की। उसके बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए डिप्टी सीएम ने सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों का बखान किया। कहा की सरकार निचले स्तर तक के लोगो के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने ने कहा की बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री जी 12 जुलाई को करने आ रहे है। उन्होंने कहा की सभी विभागों में रिक्तियां भरी जाएंगी। सभी विभागों के लोग खुद से गहन अध्ययन कर कुछ प्रोजेक्ट बनाए और उन्हें शासन भेजे। जिससे की जनता की भलाई के लिए और कार्य कराए जा सके।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPpolice | #upgoverment | #thenewstimes | #Agnipatha | #अग्निपथ | #Agneepath | the news times | www.thenewstimes.co