Jaunpur : युवक ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर बरसाईं गोलियां, एक कि मौत, दो की हालत नाजुक

जौनपुर। जिले के नेवड़ियां थाना अंतर्गत बीधमहुआ गांव में एक युुुवक ने सनसनी खेज घटना को अंजाम दिया है। रात करीब 12 उसने अपने बड़े पापा सहित  परिवार के पाँच लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलोंं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामलेे की जानकारी होतेे ही मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना से इलाके में तनाव माहौल व्याप्त है।

ये है पूरा मामला :

जानकारी के अनुसार रविंद्र यादव अपने परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहते हैं। गांव में उनके माता-पिता के साथ बड़े भाई की पुत्री दीपिका रहती हैं। सभी लोग अभी तीन दिन पहले ही गांव आए थें। परिजनों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। अभी देर रात आकाश उर्फ राजू असलहा लेकर आया। आरोप है कि आकाश ने पहले उसके दादा रामबली (70) के ऊपर गोलियां दागी। गोलियों की आवाज सुन रविंद्र यादव (55), उनकी मां शांति देवी (60), पत्नी विमला देवी (45) और बेटा गौरव (13) भागे-भागे छत से नीचे आए। सभी को नीचे आता देख आकाश ने उनके ऊपर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में रामबली मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य चार लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर सीओ मड़ियाहूं संत कुमार उपाध्याय सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दो की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *