Jaunpur : पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी घायल, सिपाही को भी लगी गोली

जौनपुर : जिले में आतंक का पर्याय बन चुके एक लाख के इनामी बदमाश विनोद सिंह शुक्रवार शाम पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गोली लगने उसकी हालत गंभीर है। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में सिपाही अजय सिंह(28) निवासी कौशाम्बी भी घायल हुआ है। हत्या, लूट सहित करीब 20 मुकदमों में वांछित विनोद की तलाश पुलिस को काफी समय से थी

सरपतहां थाना क्षेत्र के निवासी विनोद सिंह पर लाइनबाजार थाने व अन्य थानों में हत्या, लूट, छिनैती जैसे 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास पीली नदी के नीचे शाम करीब चार बजे विनोद सिंह के छिपे होने की जानकारी मिली।

करीब 40 मिनट तक दोनों ओर से चलती रही गोली :

उसे पकड़ने के लिए जब पुलिस पहुंची तो उसने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग शुरू की तो रूक-रूककर उसने और गोलियां चलाना शुरू कर दिया। करीब 40 मिनट बाद विनोद को गोली लगी और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बदमाश विनोद सिंह को गोली लगी है। बेहतर उपचार के लए बक्शा अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *