Jaunpur : मुलायम सिंह यादव का जौनपुर से भी था गहरा नाता, दोस्ती निभाने के लिए की थी अंतिम चुनावी रैली

- धर्मेंद्र कुमार | UP Desk
जौनपुर : समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जौनपुर से भी गहरा नाता रहा है सियासत में कई किरदार ऐसे भी होते हैं जो अपनी छवि व शैली से लोगों के दिलों में राज करते हैं सोमवार की सुबह जैसे ही सपा संरक्षक के निधन की खबर आई तो पूरे यूपी में शोक की लहर दौड़ पड़ी जौनपुर जिले में भी जगह-जगह मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए लोगों ने प्रार्थना की।
बता दें कि जौनपुर के लोगों को याद आता है मार्च 2022 का महीना विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मुलायम सिंह यादव का आगमन जौनपुर में हुआ था। 4 मार्च को जौनपुर के मल्हनी विधानसभा सीट से अपने दोस्त पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव के लिए वोट की अपील की थी। ये उनकी आखिरी चुनावी जनसभा थी। जिसके बाद सपा के कद्दावर नेता रहे पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव ने मल्हनी विधानसभा सीट जीती थी। वही बाहुबली धनंजय सिंह को हराया था। सपा ने विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में भाजपा से अधिक सीटों पर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसमें मुलायम सिंह की अहम भूमिका मानी जाती है।
तबीयत खराब होने के बावजूद भी मुलायम सिंह यादव जौनपुर में चुनाव प्रचार करने आए हैं। जिसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ था, कि मुलायम सिंह यादव अपने स्वर्गीय दोस्त पारसनाथ यादव के बेटे को जीत दिलाने के लिए जौनपुर आए थे। मुलायम सिंह यादव और सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय पारसनाथ यादव के बीच में गहरी दोस्ती थी। पारसनाथ यादव सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। जौनपुर के लोग उन्हें मिनी मुलायम के नाम से भी जानते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने मात्र दो जगह प्रचार किया था। मल्हनी व करहल की विधानसभा सीट पर मुलायम सिंह यादव ने प्रचार किया था।
विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुलायम सिंह यादव के खराब स्वास्थ्य का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि भाषण के दौरान दो बार कुर्सी पर उन्हें बैठना पड़ा था। उन्होंने कुर्सी पर बैठकर ही अपने भाषण को खत्म किया था। उन्हें सुनने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हुए थे। मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन में लोगों से संकल्प दिलवाया था, कि वह समाजवादी पार्टी को वोट करें और भारी मतों से विजई बनाएं आखिरी चुनावी भाषण में उन्होंने किसान, व्यापारी और बेरोजगार युवकों के हक की बात भी कही थी। मुलायम सिंह की इन बातों को याद करके जौनपुर के लोगों की आज आंखें नम हो गई। मुलायम सिंह यादव लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्हें लोग धरती पुत्र के भी नाम से जानते थे।