शक्तिपीठ माता शीतला मंदिर में लगा भक्तों का मेला, बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए लगी भींड़

कौशाम्बी। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर यूपी के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम स्थित शक्तिपीठ माता शीतला मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। माता के दर्शन मात्र के लिए भक्त घंटों कतार में अपनी बारी का इन्तेजार कर रहे हैं, और जैसे ही उन्हें माता शीतला के दर्शन प्राप्त हो रहे हैं। वो अपने आप को भाग्यशाली मान माता के जयकारे लगाते नहीं थक रहे। माता शीतला के दरबार में कई महिलाएं अपनी गोद भरने के बाद अपने बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए भी माता के दरबार मे आई हैं। माता के दरबार में यह अद्भुत दृश्य आप को भाव विभोर कर सकता है।

हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्र का बहुत ही महत्व है। इसी के साथ हिंदू धर्म के नव वर्ष की सुरुवात होती है। नवरात्र में लोग माता रानी की पूजन अर्चन करने के लिए उपवास भी रखते हैं। इसके साथ ही माता के दरबार में भारी भीड़ माता के दर्शन मात्र के लिए जुटी होती है। कुछ ऐसा ही नजारा कौशाम्बी के कड़ा धाम स्थित शक्तिपीठ माता शीतला के दरबार का है। जहाँ नवरात्र के पावन पर्व पर भक्तों की भारी भींड़ लगी है। माता के दर्शन के लिए भक्त लंबी कतार में अपनी बारी का इंतेजार कर रहे हैं। इसके अलावा अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए भी काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में बच्चों के मुंडन संस्कार की प्रथा काफी अर्से से चली आ रही है। मान्यता है कि माता की कृपा से जिन माताओं की गोद भर जाती है, वह यहां आकर अपने बच्चों का मुंडन कराती हैं। मुंडन कराने के लिए मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।माताओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर अपनी मन्नत पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *