DDU : RPF ने रेस्क्यू किया Red Sand Boa सांप, 1 सांप की कीमत 25 करोड़

चंदौली : आरपीएफ पोस्ट डीडीयू ने एससीएनएल डीडीयू की सूचना पर जंक्शन के दक्षिणी साइड बने टिकट कार्यालय से रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa Snack) नामक दुर्लभ प्रजाति के सांप को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे वन विभाग को सपुर्द कर दिया गया। विभिन्न न्यूज़ वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्लभ प्रजाति सांप रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa Snack) की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए तक है।

देश ही नहीं पूरी दुनिया में दुर्लभ चीजों की कमी नहीं। चाहे वो हीरे जवाहरात हो या पशु-पक्षी। इनकी दुर्लभता के कारण अंतराष्ट्रीय बाजार में इनकी काफी कीमत होती है। ऐसे ही दुर्लभ प्रजाति के सांप रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa Snack) को आरपीएफ डीडीयू ने रेस्क्यू किया है। जिसकी कीमत उनके द्वारा लाखों में बताई गई। दरअसल डीडीयू जंक्शन के दक्षिण साइड में बने टिकट कार्यालय में देर रात एक दुर्लभ प्रजाति के अनोखे सांप को देखा गया। कार्यालय के अंदर मिलने की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट डीडीयू मौके पर पहुंच गए। तब तक सांप कार्यालय से निकलकर नजदीक के झाड़ियों में छुप गया था। आरपीएफ कर्मियों ने टोर्च की मदद से ढूंढा और उसे रेस्क्यू कर लिया। इसे गुरुवार को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। इस रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa Snack) नामक दुर्लभ प्रजाति के सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई गई।

इंटरनेट पर मौजूद विभिन्न न्यूज़ वेबसाइट की जानकारी के अनुसार अपनी दुर्लभता के कारण रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa Snack) की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ से 25 करोड़ तक बताई गई है। सांप का उपयोग आमतौर पर झाड़-फूंक व तंत्र मंत्र विद्या के लिए किया जाता है। इसके अलावा सांप का उपयोग योन शक्ति को बढ़ाने वाली दवा बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इस दुर्लभ सांप के तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार 1972 में भारत सरकार ने इस सांप को इसकी दुर्लभता के कारण इसे ‘संरक्षित जीव’ घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *