DDU : घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं मनचले, अब दुरंतो एक्सप्रेस में महिलाओं से की छेड़खानी

चंदौली : रेलवे प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी मनचले अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण ट्रेनों में सफर के दौरान महिलाओं से छेड़खानी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ताजा मामला सियालदह से नई दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस का है। जहाँ ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी का मामला आया है। जिनकी शिकायत के बाद डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने मनचले युवक को उतारा लिया और सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
ये है पूरा मामला :
बताया गया कि ट्रेन संख्या 12259 अप सियालदह बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस बी 3 कोच के बर्थ संख्या 49 व 52 पर 2 महिला यात्री सफर कर रही थी। उसी ट्रेन के कोच संख्या बी 2 के बर्थ नंबर 34 पर एक यात्री सियालदह से नई दिल्ली तक की यात्रा कर रहा था। दोनों महिला यात्रियों ने आरोप लगाया कि वर्धमान से ट्रेन खुलते ही यात्री महिलाओं के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने टीटी से की। टीटी ने इसकी शिकायत डीडीयू कंट्रोल रूम को दी। वहीं कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान ट्रेन पर पहुंचे यात्री को उतार कर थाने लाए। यात्री नशे की हालत में था जिसे महिला यात्रियों की तहरीर पर मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दुरंतो एक्सप्रेस में महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी करने की सूचना मिली थी एक यात्री को उतारा गया था वर्तमान में छेड़खानी हुई थी जिसे वर्तमान जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया