DDU : पूर्व मध्य रेल को रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त कर नया कीर्तिमान किया स्थापित

- हासिल हुई दोहरी उपलब्धि, माल लदान में कीर्तिमान के बाद प्राप्त हुआ रिकॉर्ड राजस्व
पीडीडीयूनगर। पिछले दिनों माल लदान में कीर्तिमान स्थापित करने के बाद पूर्व मध्य रेल द्वारा एक और उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्त वर्ष 2021-22 के 05 मार्च तक यात्री यातायात, माल ढुलाई से प्राप्त होने वाला राजस्व रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 20 हजार करोड़ को पार कर गया है। यह रेल राजस्व पूर्व मध्य रेल को अब तक के किसी भी वित्त वर्ष में प्राप्त रेल राजस्व की तुलना में सर्वाधिक है ।
पिछले वित्त वर्ष अर्थात 2020-21 में पूर्व मध्य रेल को 14,507.76 करोड़ का रेल राजस्व प्राप्त हुआ था।वहीं चालू वित्त वर्ष 2021-22 के 05 मार्च तक 20,034.38 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो वर्ष 2020-21 की तुलना में 5526.62 करोड़ रूपए अधिक है । इस प्रकार वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 2021-22 में हुई राजस्व वृद्धि के मामले में पूर्व मध्य रेल भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर रहा।
विदित हो कि इसके पहले पूर्व मध्य रेल द्वारा माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के फरवरी माह तक 150.07 मीलियन टन माल का लदान किया गया था।यह पूर्व मध्य रेल द्वारा किसी एक वित्तीय वर्ष में किये गये माल लदान की तुलना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल को किसी एक वित्त वर्ष में 150 मिलियन टन या इससे अधिक माल का लदान करने वाले भारतीय रेल के 03 अन्य क्षेत्रीय रेलों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने का गौरव प्राप्त है।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #amit_shah | #AkhileshYdav | #cmyogiaaditynath | #सामाजवादी_पार्टी | #priyanka_gandhi | #congress | #rahul_gandhi