Chandauli : हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, सेल टैक्स विभाग में करता था काम

चंदौली। एक बार फिर शनिवार की रात रफ़्तार ने कहर बरपाया। जहाँ तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
ये है पूरा मामला :
बताया गया कि जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-10 निवासी फिरदोस अंसारी (32), नवाज अंसारी (25) व अमन अंसारी (23) मुग़लसराय से सैयदराजा अपने घर जा रहे थे। इस बीच भगवानपुर पुलिया के समीप यह हादसा हुआ। पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में फिरदोस और नमाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भींड़ लग गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल संजीव मिश्रा ने तत्काल घायल अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही दोनों मृतक के शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गए।
सेल टैक्स में करता था काम :
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने बताया कि फिरदोस और नवाज दोनों सगे भाई थें। फिरदोस बनारस सेल टैक्स विभाग में काम करता था। जिसको लेकर नवाज और अमन घर आ रहे थें। इसी बीच सड़क हादसे में दोनों भाई की मौत हो गई।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #bjp | #ट्रक_एक्सीडेंट | #हादसा | #accident