Chandauli : चोरों ने दो घरों को खंगाला, लाखों के जेवरात व नगदी लेकर हुए फरार

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के भूपौली (चकिया) गांव में मंगलवार की देर रात दो घरों से लगभग छह लाख के गहने सहित नगदी, बर्तन व कपड़े चोरी कर ले गए। रात में जगे परिवार के सदस्य ने हो हल्ला मचाया तो चोर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट हुई है।
ये है पूरा मामला :
बताया गया कि क्षेत्र के भूपौली चकिया गांव निवासी दो भाई राहुल यादव व गुड्डू यादव के परिवार के लोग रात में खाना खाकर सोने चले गए। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे चोरों ने देर रात दोनों घरों को खंगार डाला। कमरे के में रखे सोने के चार कंगन, सोने के छ अंगूठी, तीन सोने की चैन, एक कान का झुमका, पांच सोने के कनफूल, चांदी की पैजनी, करधनी घर में रखें महंगे कीमती कपड़े व बीस हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। देर रात प्यास का आभास होने पर जब गुड्डू यादव उठे तो घर दूसरे कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर घुसे तो नजारा देख सन्न रह गए तत्पश्चात शोर मचाने लगे। शोर मचाने पर दूसरे भाई के परिवार के सदस्य भी जग गए देखा तो उनके कमरे में का रखा सामान भी चोरी हो गया है। सुबह काफी खोजबीन के बाद सिवान में बक्सा दिखाई पड़ा जिसमें जिसको तोड़कर शोर सब सामान लेकर चंपत हो गए थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #ChandauliNews | #thieves_searched