Chandauli : यूपी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक नियामताबाद का पुनर्गठन, राजकुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष

चंदौली : उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नियामताबाद की पुनर्गठन हेतु कंपोजिट विद्यालय गौरी में सभा आयोजित की गई । जिसमे राजकुमार जायसवाल को अध्यक्ष, हिमांशु कुमार तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभुनारायण को कोषाध्यक्ष, रामचरित्र को उपाध्यक्ष, जय प्रकाश को संगठन मंत्री पद पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।
सभा की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री आदरणीय मनोज कुमार पाण्डेय जी ने कियाई। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय जी ने कहा कि संगठन के द्वारा ही सामूहिक हित के लिए संघर्ष किया जा सकता है, और इसके लिए सभी को एकजुट होकर साथ में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने और अड़ने की जरूरत है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चन्दौली में संघर्ष का पर्याय है। हम शिक्षक साथियों से अपील करते हैं कि आप हमे अपनी समस्या बताए , संगठन उसका निदान निशुल्क कराएगा। संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई लड़ाइयां लड़ी है और दोषियों को दंडित कराया है। यह संघर्ष रुकने वाला नही है अपितु लगातार जारी रहेगा।

संगठन आज सभी मनोनित पदाधिकारियों का स्वागत करता है , आप लोगों के कंधो पर महती जिम्मेदारी है इसे मनोयोग से निभाए और ब्लॉक के अध्यापकों के समस्यायों के निदान में सहयोग करते चलें। सभा को संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए जिलाकोषाध्यक्ष शशि कांत गुप्त ने कहा संगठन ने अपने कार्यों से कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं चाहे वह निःशुल्क चयन वेतनमान हो, सामूहिक रूप से वेतन आदेश का भुगतान हो,चाहे वर्षो से रुके पड़े अदेय वेतन रहे हो संगठन पहले से स्थापित उत्कोच तंत्र को समाप्त करके कार्य कर रहा है। संचालन अजय सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह जिला महा मंत्री , संजय यादव, सुरेश कुमार,जुबेर खां, संजय सिंह, शेषधर तिवारी, उमेश तिवारी, नियाज़ अहमद खां, सफायत अली, उदय प्रकाश ओझा, शिवदास प्रसाद, राधेश्याम इत्यादि उपस्थित रहें। विश्व पर्यावरण दिवस की संध्या बेला में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय द्वारा कंपोजिट विद्यालय गौरी के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPpolice | #upgoverment | #thenewstimes | #Agnipatha | #अग्निपथ | #Agneepath | the news times | www.thenewstimes.co