Chandauli : बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंढ़, अलाव दे रहा लोगों को राहत

चंदौली। बदलते मौसम के बीच हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। इस बीच चल रही तेज हवाओं से गलन के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड स बचने के लिए आर्दश नगर पंचायत चकिया द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। जिससे आम जनमानस सहित राहगीरों को भी ठंड में राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि आदर्श नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ नगर के विभिन्न वार्डों में रैन बसेरा के भी इंतजाम किए हैं। जिसके अंतर्गत निराश्रित वह साधन विहीन लोगों को रात बिताने के लिए विस्तार, तकिया, कंबल ओढ़ने की व्यवस्था भी की गई है। कोई भी व्यक्ति रैन बसेरा (Rain basera) में जाकर चकिया स्थानीय आदर्श नगर पंचायत प्रशासन की इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।
वही इस संबंध में आदर्श नगर पंचायत चकिया के अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने बताया कि बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगातार अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ रैन बसेरा की सुविधा उपलब्ध है तथा नगर पंचायत कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर दैनिक समीक्षा की जा रही है।जिससे अलाव सहित रैन बसेरा की व्यवस्था लगातार सुचारू रूप से चलती रहे तथा आम जनमानस सहित राहगीरों को ठंड के प्रकोप से बचाया जा सके।
#Thenewstimes | #ताजासमाचार | #Latestnewsup | #breakingnewsup | #topnewsup | #newstimes | #upnewstoday | #UPAssemblyElection2022 | #ElectionCommission | #winter