Chandauli : बाढ़ की दस्तक से लोग परेशान, सताने लगा अब ये डर

सीवान में भरा बाढ़ का पानी :

चंदौली : बढ़ते जलस्तर के बीच गंगा का रौद्र रूप और भी भयावह रूप धारण कर रहा है। जिसके कारण गंगा का पानी गंगाघाट को छोड़कर पहले खेतों में और अब सड़कों तक आ चुकी है। गंगा का बढ़ता जलस्तर आप बाढ़ का रूप ले चुका है। मुगलसराय-चहानिया मुख्य मार्ग पर गंगा का पानी आ जाने के कारण सैकड़ो गाँव का संपर्क टूट गया है। इतना ही नहीं यह मार्ग चंदौली से गाजीपुर और बनारस को भी जोड़ता है। इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को अपने घरों तक पहुँचने के लिए दूसरे रास्तों के सहारा लेना पड़ रहा है। 

मुग़लसराय-चहनियां मुख्य मार्ग पर लगा पानी :

लोगों को सताने लगा अब ये डर :

इसके अलावा अगर बात करें गंगा के तटवर्ती इलाकों की तो गंगा के बढ़ते पानी से चंदौली में बाढ़ आ चुका है। चंदौली पड़ाव से लेकर बहादुरपुर, कुंडा, कैली, कुरहना का इलाका जलमग्न हो गया है। सैकड़ो एकड़ फसल पानी मे डूब गए हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से उन लोगों का पलायन भी शुरू हो गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोग निकल करें सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। वहीं जिनके घरों में बाढ़ का पानी अभी तक नहीं गया है उन लोगों को गाँव और आसपास बाढ़ का पानी आ जाने से विशैले जीवों के घर में घुसने का भी डर बना रहता है। इसके अलावा दिनचर्या और पशुओं के चारे के लिए भी लोगों को काफी जहमत उठानी पड़ रही है। 

घर के आसपास लगा बाढ़ का पानी :

हालांकि जिला प्रशासन गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर पहले से तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगो को सूचित किया जा रहा है कि बाढ़ ग्रसित इलाकों में रह रहे लोगों में अगर कोई बीमार है तो वो पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर या अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार क घर चले जाए। इसके अलावा जो लोग बाढ़ ग्रसित इलाकों में हैं वो अनावश्यक घरों से न निकले। इसके साथ जिला प्रशासन ने सभी बाढ़ चैकियों को भी एलर्ट मोड पर रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *