Chandauli Nikay Chunav 2023 : पीडीडीयू नगर से बीएसपी ने दीपा को तो कांग्रेस ने सविता को दिया टिकट, पढ़े पूरी खबर

चंदौली : नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चंदौली जिले के मिनी महानगर कहे जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पत्ते खोल दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मालती सोनकर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं समाजवादी पार्टी में अनीता सोनकर को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार दिया है। उसके अलावा कांग्रेस ने सविता खरवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है तो बसपा ने 2017 के उम्मीदवार रहे मुकेश कुमार एडवोकेट की पत्नी दीपा कुमारी को प्रत्याशी के रूप में चुना है।

भाजपा उम्मीदवार मालती सोनकर अशोक सोनकर की माता हैं। अशोक सोनकर पिछले कार्यकाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका में तत्कालीन नामित सभासद थें। निकाय चुनाव की तारीख मुक़र्रर होते ही। उन्होंने नगर के चेयरमैन पद के उम्मीदवार के रूप में दावेदारी की। इस बीच चुनाव आयोग द्वारा जारी आरक्षण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका सुरक्षित महिला सीट हो जाने के कारण अशोक सोनकर ने अपने माताजी के नाम पर भाजपा से टिकट मांगा। जिसे पार्टी में स्वीकार करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का उम्मीदवार मालती सोनकर को घोषित कर दिया।

वही समाजवादी पार्टी में काफी दिनों से सक्रिय रहे राजाराम सोनकर ने वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से चेयरमैन पद के लिए सपा से टिकट मांगा था। हालांकि सपा ने राजाराम सोनकर का टिकट काटकर महेंद्र सोनकर को चुनाव मैदान में उतारा था। जिसके बाद राजराम सोनकर बागी हुए और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चैयरमैन पद के लिए चुनाव मैदान में कूद पड़े। कुछ समय बाद राजराम सोनकर भाजपा में शामिल हुए। लेकिन शायद भाजपा में उनकी राजनीति गोटी सेट नहीं हुई तो वह पुनः सपा की साइकिल पर सवार होना मुनासिब समझा और घर वापसी कर ली। इसी बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से चेयरमैन पद पर सुरक्षित महिला आरक्षण होने पर राजराम सोनकर ने अपनी पत्नी अनीता सोनकर को सपा उम्मीदवार बनाने की मांग की। जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने काफी सोच विचार के राजाराम सोनकर की पत्नी अनीता सोनकर को सपा का चेयरमैन उम्मीदवार बनाते हुए उन्हीं पर अपना दांव खेला है।

बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार की रात अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। बसपा ने वर्ष 2017 में उम्मीदवार रहे मुकेश कुमार एडवोकेट पर भरोसा जताते हुए उनकी पत्नी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया है। एडवोकेट मुकेश कुमार लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं।

लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय टोनी खरवार उर्फ उदय ने वर्ष 2022 के विधानसभा में जिले के 383 चकिया विधानसभा से आरक्षित सीट पर सपा से टिकट मांगा था। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद टोनी खरवार उर्फ उदय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सक्रिय हो गए। ताकि नगर निकाय चुनाव में सपा उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करे। जिसके लिए उन्होंने पार्टी में आवेदन भी किया। लेकिन नामांकन के अंतिम समय में समाजवादी पार्टी ने टोनी खरवार को टिकट नहीं दिया। जिसके बाद टोनी खरवार ने साईकिल की सवारी छोड़ कर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। ऐसे में कांग्रेस को भी अपने चुनावी समीकरण में टोनी खरवार एकदम फिट बैठते नजर आए। तो क्या था आनन-फानन में टोनी पर भरोसा जताते हुए उनकी पत्नी सविता खरवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चेयरमैन के उम्मीदवार घोषित कर दिया।

सभी राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव मैदान में अपने-अपने उम्मीदवारों को उतारे जाने के बाद नगर में राजनैतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल अपने अपने राजनीतिक समीकरणों से अपने उम्मीदवार को चेयरमैन पद का सबसे पसंदीदा उम्मीदवार मान रहे। अब देखना यह है के चुनाव में जनता किसको नगर अध्यक्ष का ताज पहनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *