Chandauli : मेडिकल स्टोर संचालक हत्याकांड का खुलासा, प्यार और धोखे की कहानी आई सामने

चंदौली : गत दिनों पूर्व मेडिकल स्टोर संचालक धीरज गुप्ता की हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के पास से वह असलाह भी बरामद कर लिया गया गई जिससे घटना को अंजाम दिया गया था। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया। 

ये है पूरा मामला :

बताया गया कि हथियानी चौराहे के समीप एक व्यूटी पार्लर संचालिका के साथ आरोपी शशिकांत यादव का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान धीरज गुप्ता से भी ब्यूटी पार्लर संचालिका की बातचीत होने लगी। जिसके कारण ब्यूटी पार्लर संचालिका धीरज गुप्ता के करीब आने लगी और शशिकांत यादव से उसकी दूरियां बढ़ने लगी। वही शशिकांत यादव को धीरज गुप्ता और ब्यूटी पार्लर संचालिका के बीच बातचीत के सिलसिले की भनक लग गई। जिसके बाद शशिकांत ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को धीरज गुप्ता से बात ना करने और दूर रहने की हिदायत दी। 

हालांकि शशीकांत यादव के हिदायत के बाद भी ब्यूटी पार्लर संचालिका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वह धीरज गुप्ता से बात करना जारी रखा। इसी बीच 30 जनवरी 2023 को शशिकांत यादव ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को धमकी भरे लहजे में कहा की अगर तुम धीरज से बात करना बंद नहीं करोगी तो मैं उसे रास्ते से हटा दूंगा। शशीकांत की बातें ब्यूटी पार्लर संचालिका को नागवार लगी और उसने उसी समय शशिकांत का फोन नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया।

ब्यूटी पार्लर संचालिका द्वारा शशिकांत का नंबर ब्लैक लिस्ट किए जाने से शशिकांत आक्रोशित हो गया। और उसने उसी दिन धीरज गुप्ता को फोन करके धमकी दी, कि तुम यदि अब ब्यूटी पार्लर संचालिका से बात करना बन्द नही करोगे तो तुम्हे जान से हाथ धोना पड़ सकता है। उस समय धीरज ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को यह पूरी बात बताई। हालांकि इसके बाद भी ब्यूटी पार्लर संचालिका और धीरज की बात होती रही। ब्यूटी पार्लर संचालिका और धीरज के बीच बढ़ती नजदीकियों से शशिकांत का क्रोध बढ़ता गया और उसने धीरज गुप्ता को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।

योजना के अनुसार शशिकांत ने अपने दो साथियो को तैयार किया और दिनांक 11.02.2023 की शायं लगभग 07.30 बजे पिपरपतिया नहर पुलिया के पास तीनों घात लगाकर मोटर साइकिल से धीरज गुप्ता के आने का इन्तजार करने लगे। जैसे ही धीरज गुप्ता मेडिकल स्टोर बन्द कर घर जाने के लिये पिपरपतिया नहर पुलिया के पास पहुचा। उसे अपने साथियो के साथ रोककर शशिकान्त यादव ने उसकी गर्दन मे गोली मार दिया तथा मौके से तीनो व्यक्ति मोटर साइकिल से फरार हो गये। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया 32 बोर का पिस्टल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी के दोनों साथियों का नाम अभी पुलिस ने गोपनीय रखा है। घटना का खुलासा करने वाली टीम उप पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने 25 हजार का नगद पुरस्कार देकर उन्हें पुरस्कृत किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *